इंदौर। प्रदीप चौधरी। दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। आतंकी खतरे को देखते हुए इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अमित सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर खास तौर पर ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने ड्रोन से लगातार हवाई निगरानी शुरू कर दी है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि पर सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जवानों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए। शहर के अन्य प्रमुख स्थलों जैसे सर्राफा बाजार, एमजी रोड, विजय नगर और रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखें तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और किसी भी कीमत पर इसे भंग नहीं होने दिया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर में पुलिस की व्यापक चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर दिल्ली में लाल किले के पास कार बम धमाका: 13 मरे, 20 से ज़्यादा घायल; फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से सीधा कनेक्शन, आत्मघाती हमले की आशंका