बड़नगर, 10 नवंबर। पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश पर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, खोब दरवाजा, नयापुरा, संगम तिराहा, जय स्तंभ चौक सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान का नेतृत्व एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार ने किया। उनके साथ थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, उनी विकास देवड़ा, सहायक उनी नारायण वास्कले, प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर, आरक्षक नितेश, सैनिक भूपेंद्र एवं धर्मेंद्र सहित पुलिस बल मौजूद रहा। चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले लोगों के पहचान पत्र जांचे गए तथा संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस ने आमजन से शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। यह अभियान क्षेत्र में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में दहशत पैदा करने के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराने में कारगर साबित हुआ। पुलिस द्वारा ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, कई गाड़ियों में लगी आग दिल्ली ब्लास्ट के बाद एमपी पुलिस अलर्ट, इंदौर में बढ़ाई गई सुरक्षा