इंदौर। आमिर खान।। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता का एक और शानदार उदाहरण पेश करते हुए थाना राऊ पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर दो नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद कर लिया। इस सराहनीय प्रयास से दो परिवारों में खुशियां लौट आईं, जो पुलिस की सतर्कता और मानवीय दृष्टिकोण की मिसाल है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह तथा पुलिस उपायुक्त जोन-01 कृष्ण लालचंदानी के कुशल निर्देशन में थाना राऊ पुलिस नाबालिगों की गुमशुदगी के मामलों में बेहद संवेदनशील और तेजी से कार्य कर रही है। दिनांक _ को राऊ क्षेत्र के रंगवासा निवासी अंशुल पिता संजय चौधरी और हर्षल पिता धर्मेंद्र पाटीदार – दोनों नाबालिग बालक – सुबह स्कूल जाने का कहकर घर से निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। परेशान परिजनों ने थाना राऊ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फौरन पतारसी शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए और आसपास के थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर पुलिस ने अथक प्रयास किए। नतीजा यह रहा कि महज 12 घंटे के भीतर दोनों बालकों को रतलाम रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे सांवरिया सेठ के दर्शन करने रतलाम जा रहे थे। पुलिस ने सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर बालकों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 👮♂️ राऊ पुलिस की यह सतर्कता, तेज कार्रवाई और मानवीय संवेदना प्रशंसा के योग्य है। दो मासूमों की सुरक्षित वापसी से परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी नाबालिग के लापता होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर सूचित करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन माली में फिर भारतीयों का अपहरण: अलकायदा से जुड़े आतंकियों की करतूत, 5 कर्मचारी अगवा क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्रवाइयाँ: ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग के सरगना झाँसी से धराए, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज भी गिरफ्तार