ऑनलाइन सट्टेबाजी की अंतरराज्यीय गैंग के दो फरार सरगना झांसी से धराए इंदौर। आमिर खान।।। क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन जुए-सट्टेबाजी की अंतरराज्यीय गैंग के दो फरार आरोपियों को झांसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ग्रेजुएट हैं और पूरे नेटवर्क की ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा वर्चुअल आईडी उपलब्ध कराने का काम करते थे। इस प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तारी के साथ “वरुण ऑनलाइन हब” नामक वेबसाइट के जरिए चल रहे सट्टेबाजी के पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस वेबसाइट पर सैकड़ों गेम्स के साथ 24×7 क्रिकेट सहित तमाम खेलों पर ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संयोगितागंज थाना क्षेत्र के उषागंज स्थित एक फ्लैट के सेकंड फ्लोर पर लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित हो रहा है। 4 मार्च 2025 को दबिश देकर पुलिस ने सबसे पहले 6 आरोपियों को मौके से पकड़ा था। बाद में तकनीकी जांच के आधार पर 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ताजा कार्रवाई में झांसी से गिरफ्तार आरोपी हैं – हर्षवर्धन अग्रवाल उर्फ हैप्पी (36 वर्ष) विकास साहू (41 वर्ष) दोनों ने कबूल किया कि वे सभी ब्रांचों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करते थे और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक वर्चुअल आईडी जनरेट कर लिंक भेजते थे। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:हिमांशू खंडेलवाल, रविंद्र गौतम, विवेक कुमार, अमित कुमार मंडल, कृष्णा कुमार, कन्हैया पांडेय, निखिल खंडेलवाल, लक्की चौहान उर्फ अभिजीत चौहान, राकेश जैन, विकास बंसल। जब्त सामग्री:29 मोबाइल, 1 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप, 7 चेकबुक, 4 पासबुक, कई एटीएम कार्ड, करोड़ों रुपये का डिजिटल हिसाब-किताब, 6.5 लाख नकद, 1 एर्टिगा कार और 3 अन्य मोबाइल। अपराध: क्रमांक 42/25, धारा 3/4 गैंबलिंग एक्ट एवं 112 BNS।आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है। View this post on Instagram पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार इंदौर। क्राइम ब्रांच ने पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 6 लाख रुपये ठगने वाले जालसाज अजय पाटीदार (देवास निवासी) को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पुलिस आरक्षक बताकर शिकार ढूंढता था। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि अजय पाटीदार बिना परीक्षा दिए 6 लाख रुपये में आरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित कर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि अजय पाटीदार केवल 10वीं पास है और खेती करता है। वह लड़कियों से दोस्ती करने के लिए खुद को पुलिसकर्मी बताता था। जब उसे पता चला कि पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है, तो उसने नौकरी का लालच देकर ठगी की। आरोपी पर पुराने अपराध:देवास जिले में 2 अपराध (गैंबलिंग व आर्म्स एक्ट) दर्ज, आजाद नगर थाने में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हुई। मामला दर्ज: अपराध क्रमांक 194/25, धारा 318(2), 319(2) BNS।आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर“आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: राऊ पुलिस की मुस्तैदी से 12 घंटे में दो नाबालिग बालक सकुशल बरामद, परिवारों में लौटी खुशियां बड़नगर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब तस्कर: 10 लीटर जहरीली कच्ची महुआ शराब सहित 1.5 लाख की मोटरसाइकिल जब्त