उज्जैन, 8 नवंबर 2025
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर 10 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली कच्ची महुआ शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कीमती 1.5 लाख रुपये की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बड़नगर  महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 नवंबर 2025 को रुनिजा ब्रिज यात्री प्रतिक्षालय के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेन्द्र पिता भगवानसिंह पंवार (उम्र 25 वर्ष), जाति मोगिया, निवासी ग्राम ढोलाना, थाना बदनावर, जिला धार बताया। मोटरसाइकिल के साइड में रस्सी से बंधी सफेद प्लास्टिक की केन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई मिली, जिससे तेज गंध आ रही थी। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-11-ZD-8394) को विधिवत जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 700/2025 धारा 49-ए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. सुनिल देवके, प्रआर हेमराज खरे, प्रआर राहुल सिंह, आरक्षक महेश मोर्य, आरक्षक कैलाश गरवाल, आरक्षक नारायण सरा और सैनिक अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा। जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियां जारी रहेंगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading