नीमच/रतनगढ़, 08 नवंबर: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के हालिया संगठनात्मक चुनावों में जावद विधानसभा क्षेत्र से रतनगढ़ के दो युवा नेताओं की सफलता ने स्थानीय कांग्रेस में उत्साह का संचार कर दिया है। जावद विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए कमल छपरीबंद तथा रतनगढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने अंकित शर्मा को रतनगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। कमल छपरीबंद एवं अंकित शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी एवं युवाओं के बीच निरंतर सक्रियता से यह मुकाम हासिल किया है। दोनों नेता लगातार युवा कांग्रेस को मजबूत करने एवं युवाओं की समस्याओं को उठाने में जुटे रहे हैं। उनकी जीत पर रतनगढ़ में युवाओं में हर्षोल्लास का माहौल है। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है तथा स्थानीय स्तर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वागत समारोह में जावद विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष शंभू भाई चरण, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैरागी, पूर्व युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमल सिंह, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, बंटी भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये जीत युवा कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा का संचार करेंगी तथा संगठन को और मजबूत बनाएंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर की सड़कें: खून से लथपथ, मानवता से खाली जिला प्रशासन द्वारा चॉकलेट फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: फैक्ट्री सील
You must be logged in to post a comment.