इंदौर, 31 अक्टूबर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए एक आरोपी को 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा। आरोपी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में जप्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकल भी जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार मुखबिरों से सूचना जुटा रही थी। इसी क्रम में टीम को हुकुमचंद मिल एरिया स्थित साईं मंदिर के पास आम रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और व्यक्ति को रोका। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।

पूछताछ में उसने अपना नाम बादल धनोलिया, निवासी तेजाजी नगर, इंदौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। साथ ही मौके से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकल भी जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 189/2025 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। विवेचना जारी है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी ने कबूला जुर्म: सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचता था

प्रारंभिक पूछताछ में बादल धनोलिया ने स्वीकार किया कि वह अधिक मुनाफे की लालच में सस्ते दामों पर ब्राउन शुगर खरीदता था और इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। वह प्लंबिंग और फर्नीचर बनाने का काम करता है तथा केवल 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।

पुराना अपराधी, आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी बादल धनोलिया शहर में पहले से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ पूर्व में करीब आधा दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की सतर्कता का नतीजा है, जो शहर को नशे की लत से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई इंदौर पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर लगाम कसने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading