इंदौर, प्रदीप चौधरी : इंदौर में एक दुष्कर्म प्रकरण के विरोध में शुक्रवार को किन्नर समुदाय ने सड़कों पर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया। गांधी हाल से रीगल चौराहे तक सैकड़ों किन्नरों ने सफेद साड़ी पहनकर हाथों में मोमबत्तियां थामे शांतिपूर्ण मार्च निकाला। रीगल चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने “दुष्कर्मियों को फांसी दो” के नारे लगाते हुए बैनर को आग के हवाले कर दिया। किन्नर समुदाय ने मुख्यमंत्री से मांग की कि राजा हाशमी, उसके भाई समीर हाशमी और सपना हाजी सहित अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा, “ऐसे लोग जो किसी की अस्मिता से खिलवाड़ करते हैं, उन्हें समाज में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। दुष्कर्म जैसे अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में डर पैदा हो और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।” हिरा नगर थाने में दर्ज प्रकरण हिरा नगर थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने राजा हाशमी और उसके भाई समीर पर दुष्कर्म व धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई है। मामले में सपना हाजी का नाम भी सामने आया है, जिसके डेरे पर अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सपना हाजी के डेरे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो और जांच को तेज किया जाए। View this post on Instagram चेतावनी: न्याय न मिला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किन्नर समुदाय की नेता ने चेतावनी दी, “यदि आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हम प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।” प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। रीगल चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। किन्नर समुदाय ने एक स्वर में कहा, “हम न्याय चाहते हैं। महिलाओं और कमजोर वर्ग की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” प्रदर्शन के बाद सभी शांतिपूर्वक वापस लौटे, लेकिन संदेश साफ था – न्याय मिले, वरना आंदोलन और तेज होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी बादल धनोलिया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपये गाज़ा में युद्ध विराम : नाज़ुक, दर्दनाक और अनिश्चित