अंकुल प्रताप सिंह, बघेल।। उज्जैन जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 26 अक्टूबर 2025 को रूणीजा अंडर ब्रिज के पास रेलवे पटरी के समीप घेराबंदी कर एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक जुपिटर स्कूटी, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है, भी जप्त की गई। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। घटना का विवरण:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रूणीजा अंडर ब्रिज के पास छापा मारा, जहां मेहरबान सिंह राजपूत पिता संमंदर सिंह राजपूत, निवासी पंचकवासा, जिला धार, सफेद प्लास्टिक की कैन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ स्कूटी पर खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 682/2025, धारा 49-ए आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया। सराहनीय योगदान:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, सउनि सरदार सिंह भगोरा, प्र.आर. राहुल राठौर, आर. महेश मोर्य, आर. नारायण, सेनिक अश्विन, गोवर्धन डाबी और भूपेंद्र दास बेरागी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का यह अभियान अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रगतिशील रेहड़ी पट्टी ठेला यूनियन (सीटू) का सम्मेलन संपन्न : सती साहू अध्यक्ष, करण सिंह सचिव निर्वाचित इंदौर: पुलिस कमिश्नर ने “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान से जुड़े नागरिकों को किया प्रोत्साहित, यातायात व्यवस्था में सहभागिता के लिए प्रेरित