इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आम नागरिकों को यातायात प्रबंधन में सहभागी बनाना है।

इसी कड़ी में, पुलिस आयुक्त  संतोष कुमार सिंह ने आज अपने कार्यालय में अभियान से जुड़े जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें जैकेट, कैप, सिटी, लाइट बैटन और बैज प्रदान किए। इस अवसर पर डीसीपी (प्रभारी यातायात) आनंद कलादगी, अतिरिक्त डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया सहित अन्य अधिकारी और ट्रैफिक प्रहरी उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक प्रहरियों की समाजहित में दी जाने वाली सेवाओं की सराहना की और आमजन से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य नागरिकों को यातायात प्रबंधन और नियम पालन की प्रक्रिया में भागीदार बनाना है, ताकि इंदौर की यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित, सुचारु व बेहतर बनाया जा सके।”

कैसे जुड़ें ट्रैफिक प्रहरी अभियान से?
नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म भर सकते हैं और अपनी सुविधानुसार समय व स्थान चुनकर ट्रैफिक प्रहरी के रूप में योगदान दे सकते हैं। ट्रैफिक प्रहरी चौराहों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने, त्योहारों के दौरान सहायता, नियम उल्लंघन की सूचना, दुर्घटना या जाम की जानकारी देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह अभियान न केवल यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करेगा, बल्कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग को भी बढ़ावा देगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading