इंदौर, 28 अक्टूबर 2025: मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने आमजन की शिकायतों को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आपसी विवाद, पारिवारिक झगड़े, धोखाधड़ी, जमीन संबंधी विवाद, महिला अपराध और अन्य समस्याएं शामिल थीं। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक की व्यथा को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। View this post on Instagram कुछ शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित होने के कारण आवेदकों को संबंधित विभागों से संपर्क करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस आयुक्त ने जनसुनवाई के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस मंच का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है, ताकि नागरिकों को न्याय मिले और उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा हो सके। यह जनसुनवाई इंदौर पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता को दर्शाती है, जो शहर में कानून-व्यवस्था और नागरिकों के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: पुलिस कमिश्नर ने “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान से जुड़े नागरिकों को किया प्रोत्साहित, यातायात व्यवस्था में सहभागिता के लिए प्रेरित सुप्रीम कोर्ट के 53वें चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत