इंदौर। प्रदीप चौधरी।। नगर निगम के राजस्व वसूली और संपत्ति सर्वे अभियान के दौरान वार्ड 74 में मंगलवार को तीखा विवाद हो गया। नगर निगम के अमले और स्थानीय पार्षद पति सुनील हार्डिया के बीच हुई कहासुनी ने माहौल को गर्मा दिया, जिसके बाद मामला भंवरकुआं थाने पहुंचा। वहां घंटों हंगामे के बाद तीन अलग-अलग पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की गईं। घटना के अनुसार, नगर निगम का अमला वार्ड 74 में सर्वे के लिए पहुंचा था। इस दौरान पार्षद पति सुनील हार्डिया और निगम के एआरओ शैलेश सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हार्डिया ने एआरओ पर अभद्र व्यवहार और अपमानजनक भाषा का आरोप लगाते हुए पहली एफआईआर दर्ज कराई। वहीं, एआरओ ने हार्डिया और दो अन्य लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया। तीसरी एफआईआर एक स्थानीय महिला ने दर्ज कराई, जिसमें कुछ लोगों पर नगर निगम कर्मचारी बनकर अवैध रूप से घर में घुसने और अभद्रता का आरोप लगाया गया।विवाद के बाद भंवरकुआं थाने पर एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा, पार्षदगण और कई भाजपा नेता पहुंचे। घंटों की बयानबाजी के बाद एफआईआर दर्ज हो सकी। बबलू शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना अभियान चलाना गलत है और इससे जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आम लोगों को परेशान किया गया, तो निगम को विरोध का सामना करना पड़ेगा।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस पूरे प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह अभियान उनके निर्देशों पर नहीं था और न ही इसमें स्थानीय विधायक या पार्षद को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को थाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी, जो निंदनीय है। महापौर ने इस मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष उठाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की बात कही।पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि यह विवाद शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पाकिस्तान ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को ‘आतंकवादी’ घोषित किया: बलूचिस्तान वाले बयान से भड़की शहबाज सरकार रीवा के समान थाना क्षेत्र में पकड़ाई गयी नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप, 3 आरोपियो के साथ 8 लाख की कफ सिरप जब्त