नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी- निरीक्षक विजय सिंह

सीएसपी राजीव पाठक


    
रीवा । प्रदेश भर में नशीली कफ सिरप के अवैध व्यापार जोरो में है  जिसमे रीवा जिला अब पहले स्थान पर दर्ज होता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रीवा का उत्तर प्रदेश से सटा होना इस अवैध कारोबार को और आसान बना रहा है। नशे की यह खेप हिमाचल प्रदेश से निकलकर बनारस और प्रयागराज के रास्ते रीवा पहुंचती है।

इस अवैध कारोबार की जानकारी पहले ही रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान को मिल चुकी थी। उनके निर्देशन में सीएसपी राजीव पाठक और समान थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल अपनी टीम के साथ तस्करों की घेराबंदी में जुटे थे।

पुलिस टीम ने समान क्षेत्र में संदिग्ध स्कोडा कार को रोककर तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। कार में कुल 8 बोरियों में 16 पेटी नशीली कफ सिरप भरी हुई थी। जांच में सामने आया कि कुल 1920 शीशियां मिली हैं, जिनकी बाजार कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और स्कोडा कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पकड़े गए अरोपियो में आनंद विश्वकर्मा उर्फ छोटू पिता अजय विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी मातेश्वरी आईटीआई कालेज के आगे  इटौरा बाईपास थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा एवं सुशील मांझी पिता स्व. अनंतलाल मांझी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम डीह थाना सोहागी जिला रीवा और  कृष्णम प्रताप सिंह पिता भैरव नाथ सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी अमन विश्वकर्मा का मकान मातेश्वरी आईटीआई कालेज के आगे इटौरा बाईपास थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा का स्थायी पता ग्राम रामगढ़ चहनिया थाना बलुआ जिला चंदौली उत्तरप्रदेश शामिल है

जहा पर समान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading