आष्टा।। संजय वर्मा ।। नववर्ष के शुभ अवसर पर लहसुन-प्याज फल मंडी में पारंपरिक शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पुरोहित मनीष मयूर पाठक ने उन्नतिशील फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार, समाजसेवी नरेंद्र गंगवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एड. बी.एस. वर्मा, पूर्व सरपंच मोहन कुशवाह, कुशवाह समाज अध्यक्ष रवि कुशवाह के साथ विधि-विधान से पूजन कर किया। इस अवसर पर मंडी के अधिकारियों, कर्मचारियों व पत्रकारों का शाल, साफा, स्वागत पट्टिका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में मंडी प्रभारी अशोक माली, वीरेंद्र ठाकुर, सरदार सिंह मेवाड़ा, बहादुर सिंह मेवाड़ा, जीतेंद्र सिंह ठाकुर, शुभम मेवाड़ा, अखिलेश परिहार शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर व विशेष अतिथि मंडी सचिव नरेंद्र मेश्राम की उपस्थिति में मुरावर के कृषक सुमित परमार द्वारा लाई गई लहसुन की पहली नीलामी 8,290 रुपये प्रति क्विंटल पर हुई। प्रो. मनोज कुशवाह, सुशील कुशवाह (पार्वती ट्रेडिंग कंपनी) व कृषक सुमित परमार का भी स्वागत किया गया। View this post on Instagram आयोजक नरेंद्र कुशवाह ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मंडी सचिव नरेंद्र मेश्राम सहित सभी अतिथियों का विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, राजीव गुप्ता, संजय जोशी, सोहन श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, बाबू पांचाल, अबरार अली, श्रीमती किरण रांका, जहूर मंसूरी, मोहम्मद सादिक भाई, अनिल मालवीय, नवीन शर्मा, शैलेश शर्मा, कृष्णपाल पटेल, संजय वर्मा, बाबू सिसोदिया, आनंद, इसराइल मंसूरी, जीतेंद्र राठौर, धनंजय जाट सहित आशिक मामा, अरशद भाई, नाशीर भाई, अजीज राईन, विनोद, धर्म, हुसैन भाई, गफ्फार भाई, साबिर राईन, आजाद राईन, छोटे भाई, वसीम भाई, कल्लू भाई खड़ी, पप्पू भाई खड़ी, शौकत भाई खड़ी, रफीक मोदी, अशरफ जहीरी, रिय्यान भाई, पप्पू राईन, अजय मोहन कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यापारी संघ अध्यक्ष व पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह ने किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में ‘ग्रोथ हब’ पहल की शुरुआत शोक सूचना