इंदौर, 22 अक्टूबर 2025: त्योहारों के मौसम में शहर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर लसूड़िया थाना पुलिस ने दीपावली पर्व के मद्देनजर सक्रिय गुंडों और चाकूबाजों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया। इस अभियान में 40 से अधिक बदमाशों को राउंडअप किया गया। पुलिस ने 18 अपराधियों के डोजियर तैयार कर उन्हें सख्त हिदायत देकर रवाना किया। साथ ही, 7 प्रकरण आबकारी अधिनियम और 2 प्रकरण आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त, 22 अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें अग्रिम प्रक्रिया के लिए सहायक पुलिस आयुक्त के न्यायालय कार्यालय भेजा गया। लसूड़िया पुलिस की इस कार्रवाई से त्योहारी सीजन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अपराधों पर अंकुश लगाने और शहरवासियों की सुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बैंकों पर विदेशी स्वामित्व के लिए खोले जा रहे दरवाज़े! उज्जैन: खेत की डबरी में नहाने गए तीन बच्चों में दो की डूबने से मौत, एक घायल