उज्जैन, 22 अक्टूबर 2025: जिला उज्जैन के बडनगर थाना क्षेत्र के झालरिया गांव में एक दुखद हादसा सामने आया है। बुधवार को खेत पर बनी डबरी में नहाने गए तीन किशोरों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बच्चों की पहचान अयाज खान (14 वर्ष, पिता शाहिद खान, निवासी झालरिया, बडनगर, उज्जैन) और रेहान खान (15 वर्ष, पिता कायम खान, निवासी भालोट, तहसील भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान) के रूप में हुई है। घायल किशोर जाहिद (15 वर्ष, पिता वाहिद खान, निवासी झालरिया, बडनगर, उज्जैन) को तत्काल अशोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चे रोजाना की तरह 22 अक्टूबर को खेत पर बनी डबरी में नहाने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से अयाज और रेहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाहिद को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही बडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस घटना से झालरिया गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से गहरे जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: दीपावली से पहले लसूड़िया पुलिस की गुंडों पर बड़ी कार्रवाई, 40 बदमाश राउंडअप इंदौर: त्योहारों के मद्देनजर जोन-2 में गुंडों-बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान