इंदौर: कम्युनिटी पुलिसिंग और क्राइम प्रिवेंशन प्रोग्राम के तहत थाना छत्रीपुरा स्थित संजीवनी बाल मित्र केंद्र में पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में बच्चों के साथ उत्सव मनाया। उन्होंने केंद्र के बच्चों को पटाखे, मिठाइयां और खिलौने वितरित किए, जिससे बच्चों के मासूम चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। कमिश्नर ने बच्चों को अच्छी पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ आशीर्वाद भी दिए। View this post on Instagram कार्यक्रम में बच्चों ने उपहार और पुलिस कमिश्नर को अपने बीच पाकर खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री दिशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त श्री हेमंत चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक पाटिल, थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री संजीव श्रीवास्तव सहित कई पुलिस अधिकारी, समाज के गणमान्य व्यक्ति और पुलिस सहयोगी उपस्थित रहे। प्रधान आरक्षक संजय राठौर, धर्मेंद्र पाठक, आरक्षक अरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस कमिश्नर इंदौर ने वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाई दीपावली रतलाम के मां महालक्ष्मी मंदिर में शुरू हुआ दिवाली उत्सव
You must be logged in to post a comment.