इंदौर, प्रदीप चौधरी : दीपावली के पावन अवसर पर इंदौर के पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने एरोड्रम क्षेत्र के राजशांति आशियाना वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ उत्सव मनाया। अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे कमिश्नर ने वरिष्ठजनों के साथ समय बिताया, उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिठाइयाँ, पटाखे व उपहार बांटे। इस पहल से वृद्धाश्रम का माहौल उत्सवमय हो गया, और वरिष्ठजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। View this post on Instagram पुलिस कमिश्नर ने कहा, “हमारे बुजुर्ग समाज का गौरव हैं। त्योहारों पर हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अकेलापन महसूस न करें।” उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वृद्धाश्रम के संचालकों और वरिष्ठजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस के संवेदनशील और मानवीय चेहरे की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कमिश्नर ने वरिष्ठजनों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस उनका परिवार है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पुलिस की संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन न्यू इंडिया का न्यू नॉर्मल : छुट्टा घूमते जहरखुरान! पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह ने संजीवनी बाल मित्र केंद्र में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, पटाखे और मिठाइयां बांटकर बिखेरी खुशियां