खरगोन, 19 अक्टूबर 2025: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के कोतवाली थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार कुशवाह (30) ने खरगोन जिले के गोपाल होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशवाह गुना जिले के निवासी थे और वे एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए खरगोन पहुंचे थे। होटल के कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला, जिसकी सूचना मिलते ही खरगोन कोतवाली के थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, अक्षय अकेले ही लगभग 500 किलोमीटर दूर खरगोन आए थे, जो एक असामान्य कदम माना जा रहा है। जांच में सामने आया है कि वे जिस वारंटी को पकड़ने गए थे, उसके खिलाफ अशोकनगर में अपराध दर्ज है, लेकिन वारंटी खरगोन में छिपा हुआ था। अक्षय ने स्थानीय पुलिस को अपने आगमन की सूचना दी थी या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है। क्या यह काम के दबाव से जुड़ा था या कोई अन्य वजह, इस पर खरगोन पुलिस पूछताछ जारी रखे हुए है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अशोकनगर पुलिस ने भी मामले में सहयोग का आश्वासन दिया है। यह घटना पुलिस महकबे में हड़कंप मचा रही है, और वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच को गति देने के निर्देश जारी किए हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर जोन-2 पुलिस का त्योहारी सीजन में कड़ा एक्शन: 85 वाहन चालकों पर चालान, पटाखा मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सीएम मोहन यादव और RBI से करीबी बताकर ठगी: