इंदौर, 18 अक्टूबर 2025: अमरावती, आंध्र प्रदेश में आयोजित पांच दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में इंदौर पुलिस की दो महिला अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया। महिला प्रधान आरक्षक बबली खाकरे (2206), जो वर्तमान में इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच (डीसीआरबी शाखा) में पदस्थ हैं, ने योगा चैंपियनशिप के सिंगल आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं, उप निरीक्षक (अ) पूनम शर्मा, जीआरपी इंदौर, ने ट्रेडिशनल योग आसन सिंगल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर इंदौर पुलिस को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मध्यप्रदेश पुलिस की इन महिला अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुलिस कमिश्नर इंदौर, श्री संतोष कुमार सिंह सहित मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों की इस उपलब्धि की सराहना की और उन्हें बधाई दी। श्री सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों अधिकारी भविष्य में भी इसी तरह पुलिस परिवार का नाम रोशन करती रहें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पैसे लेकर नो एंट्री में मिनी ट्रक प्रवेश कराने वाला भ्रष्ट ASI बर्खास्त भोपाल: एयरोसिटी सेक्टर ई में नकाबपोश बदमाशों का आतंक, घरों में सेंधमारी की कोशिश