इंदौर, 17 अक्टूबर 2025: इंदौर पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) रामअवतार दीक्षित को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दीक्षित पर आरोप था कि उन्होंने पैसे लेकर एक मिनी ट्रक को राजवाड़ा क्षेत्र में नो एंट्री जोन में प्रवेश कराया था। पिछले माह ड्यूटी के दौरान दीक्षित ने पैसे की मांग कर मिनी ट्रक को राजवाड़ा में प्रवेश की अनुमति दी और राशि एक दुकानदार के खाते में ट्रांसफर करवाई। इस तरह के भ्रष्ट आचरण की शिकायतें उनके खिलाफ पहले भी सामने आ चुकी थीं, जिनकी खबरें भी प्रसारित हुई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें आरोप सही पाए गए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) आर.के. सिंह के आदेश पर रामअवतार दीक्षित को लापरवाही और भ्रष्ट आचरण के कारण तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया। यह कार्रवाई इंदौर पुलिस की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है, जो विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में नई पहल: हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक्स शुरू इंदौर पुलिस का गौरव बढ़ा, ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स में महिला पुलिसकर्मियों ने जीते पदक