इंदौर, 17 अक्टूबर 2025: इंदौर शहर में बढ़ते ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए इंदौर पुलिस ने एक और नवाचार किया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस ने आधुनिक संसाधनों से लैस हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक्स की शुरुआत की है।

आज पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने 11 बुलेट बाइक्स को हरी झंडी दिखाकर फील्ड में रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) आनंद कलादगी सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये बाइक्स इमरजेंसी लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, बॉडी वॉर्न कैमरा, पीओएस मशीन, ब्रेथ एनालाइजर, वायरलेस स्टैंड, रिफ्लेक्टर टेप और फर्स्ट एड किट जैसे आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। ये सुविधाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों, संकरी गलियों और त्योहारी आयोजनों में त्वरित कार्रवाई, ट्रैफिक नियंत्रण और दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार प्रदान करने में सहायक होंगी। खास तौर पर, ये बाइक्स उन क्षेत्रों में उपयोगी साबित होंगी जहां बड़ी गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं।

उन्होंने कहा कि हाईवे पर जाम या दुर्घटना की स्थिति में ये बाइक्स पुलिसकर्मियों को तेजी से मौके पर पहुंचने और रियल टाइम एक्शन लेने में सक्षम बनाएंगी, जिससे ट्रैफिक सुचारू रहेगा। यह कदम न केवल यातायात प्रबंधन को मजबूत करेगा, बल्कि स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

आगामी दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए ये 11 बाइक्स 22 अक्टूबर तक प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएंगी।

यह पहल इंदौर पुलिस की स्मार्ट और तकनीकी रूप से उन्नत पुलिसिंग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो शहरवासियों को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात अनुभव प्रदान करने में मदद करेगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading