इन्दौर (सलमान अंसारी) न्यूज नेशनल वर्ल्ड। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई संवेदनशील दीपावली इंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर जहाँ चारों ओर जगमग रोशनी और उत्साह का वातावरण रहता है, वहीं मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने इस बार कुछ अलग और भावनात्मक पहल की।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित सिसोदिया सर के मार्गदर्शन में टीम ने “राजशांति आशियाना वृद्धाश्रम” पहुँचकर वहाँ निवासरत वृद्ध माता-पिता के साथ दीपावली मनाई।इस अवसर पर संगठन की मुख्य कार्यालय प्रभारी रिया जैन, शहर अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा, महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष रीना पुरोहित, शहर महासचिव जितेंद्र सिंह तोमर, सक्रिय सदस्य अनुराग शर्मा, हंसराज शर्मा, नानूराम मंडावर, रमेश सबनानी, अनुराधा बेस, भारती जैसवार, सलमान अंसारी, सहित समस्त टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। संगठन के सदस्यों ने वहाँ दीप प्रज्वलित किए, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और स्नेहपूर्ण भोजन का आयोजन कर उन्हें अपनेपन का अहसास दिलाया।हर चेहरे पर मुस्कान और आँखों में भावनाओं की नमी ने यह संदेश दिया कि सच्ची दीपावली तभी सार्थक है जब किसी के जीवन में “प्रेम और सम्मान की रोशनी” जलाई जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित सिसोदिया ने कहा कि – “हमारा उद्देश्य केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि उन दिलों में उजाला करना है जो साथ और स्नेह के साथ हमें आशीर्वाद प्रदान करें रहे हैं। यह आयोजन मानवता के दीप को प्रज्वलित करने का प्रयास है।” वृद्धाश्रम की संस्थापक रेखा सुराणा जी ने भी संगठन की इस संवेदनशील पहल की सराहना की गई और सभी सदस्यों को बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस दीपावली पर मानव अधिकार संगठन ने सच्चे अर्थों में “मानवता की दीपावली” मनाई। समस्त संगठन की टीम संस्थापक रेखा सुराणा एवं राजशांति आशियाना वृद्धाश्रम सभी सेवादार तथा बुजुर्गों का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने संगठन की टीम को इतना प्रेम स्नेह और अपना आशीर्वाद दिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में किन्नरों के बीच विवाद गहराया, 24 ने पिया जहर, कई की हालत गंभीर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के ठिकानों पर छापा, 18.59 करोड़ की संपत्ति जब्त