इंदौर, प्रदीप चौधरी : नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे आपसी विवाद ने मंगलवार को भयानक रूप ले लिया। एक गुट के करीब 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से जहर पी लिया, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। View this post on Instagram इंदौर के थाना पंढरीनाथ के नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के दो गुट के आपसी विवाद में करीब 24 किन्नरों ने बंद कमरे में फिनायल पी लिया था, जिसकी जानकारी लगते से ही पुलिस द्वारा कमरा खुलवाकर सभी को MYH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, Dr द्वारा सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, और उनका उपचार जारी है।पुलिस भी मौके पर मौजूद है और किन्नरों द्वारा दूसरे गुट से प्रताड़ना की बात जो आई है उसमें पुलिस द्वारा जांच कर रही है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।किसी भी प्रकार की गोली चलने की कोई घटना नही हुई है, ये भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही हैं। इस विवाद में पहले भी एक किन्नर के साथ दो मीडियाकर्मियों द्वारा कथित कुकर्म का मामला सामने आया था, जिसने तूल पकड़ा। किन्नरों के बीच यह विवाद लंबे समय से चल रहा है, और इसके लिए पूर्व में एसआईटी भी गठित हो चुकी है। View this post on Instagram नंदलालपुरा रंगमंच का नया ड्रामा: 24 किन्नरों ने जहर पी, अस्पताल में हड़कंप!इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के पुराने झगड़े ने एक नया रूप ले लिया। करीब 24 किन्नरों ने जहर पीकर खुद को और दूसरों को खतरे में डाल दिया। पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर दौड़ी, अस्पताल में हड़कंप मचा। कुछ कथित दृष्य भी सामने आए हैं, जहां बहुचर्चित हस्तियां झगड़े के बीच घूमती दिखीं—लेकिन असली सच तो वीडियो फुटेज में है, जो किन्नरों के पास मौजूद है। पूर्व में गठित एसआईटी भी बड़े अफसर के ट्रांसफर के बाद चुप बैठ गई। नंदलालपुरा का ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में किन्नर के साथ दुष्कर्म का मामला: समाज में उबाल, सीएम से न्याय की गुहार, भूख हड़ताल की चेतावनी दीपों की रोशनी संग मानवता की ज्योति जली