इंदौर, प्रदीप चौधरी : मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर की लोकायुक्त टीमों ने 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे भदौरिया के इंदौर, अलीराजपुर और ग्वालियर स्थित आवासों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 18.59 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई, जो उनकी आय से 829.66% अधिक है।लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख और इंदौर पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में इंदौर के कैलाशकुंज पलासिया में भदौरिया के फ्लैट नंबर 201, 402 और 403 पर तलाशी ली गई। फ्लैट 201 से 1.13 करोड़ रुपये नकद, 4.22 किलो सोना (5.48 करोड़ रुपये), 7.12 किलो चांदी (8.08 लाख रुपये) और 2.23 करोड़ की अन्य सामग्री (वाहन, साड़ियां, घड़ियां, हथियार, परफ्यूम, फर्नीचर) जब्त की गई। इसके अलावा, 2.85 करोड़ रुपये का उधार एग्रीमेंट, बैंक खाते, बीमा पॉलिसी और तीन बैंक लॉकरों के दस्तावेज भी मिले। कुल मिलाकर इस फ्लैट से 12.51 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ।फ्लैट 402 किराए पर दिया गया था, जबकि फ्लैट 403 में भदौरिया की पुत्री अपूर्वा और दामाद रहते हैं, जहां 6.48 लाख रुपये की संपत्ति मिली। तीनों फ्लैटों की अनुमानित कीमत 1.92 करोड़ रुपये है, जिससे कुल 14.49 करोड़ रुपये की संपत्ति का व्यय सामने आया।इंदौर की यवि ग्रीन स्कीम नंबर 114 में अपूर्वा के नाम पर फ्लैट (एफ-401) से 50.32 लाख रुपये की संपत्ति और काउंटीवॉक में 4700 वर्गफीट के भूखंड पर निर्माणाधीन तीन मंजिला आवास (3.36 करोड़ रुपये) का पता चला। ग्वालियर में पैतृक आवास से 22.78 लाख रुपये की संपत्ति मिली। बिजनेस स्कीम पार्क के कार्यालयों से भी दस्तावेज जब्त किए गए।लोकायुक्त ने अनुमानित किया कि भदौरिया की कुल आय उनके सेवाकाल में लगभग 2 करोड़ रुपये थी, लेकिन उनकी संपत्ति इससे कहीं अधिक है। इस आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।छापा दल में शामिल अधिकारी: उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, आनंद चौहान, दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक सचिन पटेरिया, आशुतोष मिठास, रेणू अग्रवाल, प्रतिभा तोमर, दीपक सेजवार सहित अन्य। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दीपों की रोशनी संग मानवता की ज्योति जली इंदौर: किन्नर समुदाय में सनसनीखेज विवाद, 24 ने फिनायल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, फर्जी पत्रकार पर गंभीर आरोप