इंदौर: शहर में त्योहारों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ जैसे धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों में 13 शक्ति मोबाइल टीमें तैनात की गई थीं। इन टीमों ने महिला पुलिस बल के साथ मिलकर गरबा पंडालों, धार्मिक स्थलों और अन्य आयोजनों में पेट्रोलिंग कर महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी। View this post on Instagram 14 अक्टूबर, 2025 को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने शक्ति मोबाइल टीमों के 48 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और एक-एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की लगन, उत्साह और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किए गए उनके कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी तरह कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। शक्ति मोबाइल टीमों ने न केवल बेहतर पुलिसिंग की, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। इस दौरान घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया और कई महिलाओं को रात में सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। साथ ही, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखकर प्रभावी कार्रवाई भी की गई। नागरिकों ने शक्ति मोबाइल टीमों की त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही की जमकर सराहना की। इंदौर पुलिस की इस पहल ने शहर में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन त्योहारों के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु राजवाड़ा क्षेत्र में डीसीपी यातायात का निरीक्षण बडनगर पुलिस ने नाबालिक बालिका को सोलापुर, महाराष्ट्र से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार