उज्जैन: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बडनगर पुलिस ने एक नाबालिक बालिका को सोलापुर, महाराष्ट्र से बरामद किया है। साथ ही, बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले विधि विरुद्ध बालक और सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन  प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अभिषेक रंजन, और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर  महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडनगर  अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण:
दिनांक 07.08.2025 को फरियादिया ने थाना बडनगर पर सूचना दी कि उनकी 15 वर्ष 7 माह की नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इस सूचना पर थाना बडनगर में अपराध क्रमांक 525/07.08.2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की और संभावित स्थानों पर दबिश दी।

लगातार प्रयासों के बाद, दिनांक 11.10.2025 को अपहृत बालिका को सोलापुर, महाराष्ट्र के ग्राम मुस्ती, थाना वलसंग से विधि विरुद्ध बालक के कब्जे से बरामद किया गया। इस घटना में दुष्प्रेरण के सहयोगी आरोपी बालाजी राजपूत को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय योगदान:
इस कार्यवाही में थाना बडनगर पुलिस की टीम, जिसमें थाना प्रभारी  अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन दास बैरागी, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, महिला आरक्षक ज्योती हाडा, और सैनिक भूपेंद्र बैरागी शामिल थे, की सराहनीय भूमिका रही।

यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading