इंदौर: आमिर खान।। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इंदौर शहर में सुचारू और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस उपायुक्त (जोन-4/यातायात) आनंद कलादगी ने राजवाड़ा क्षेत्र के बाजारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने मार्ग डायवर्शन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन और बाजार प्रबंधन का जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सन्तोष कुमार कौल, दिशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त रेखा सिंह परिहार, थाना प्रभारी यातायात पश्चिम राधा यादव, थाना प्रभारी सराफा राजकुमार लटोरिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख यातायात व्यवस्थाएं और दिशा-निर्देश:– ट्रैफिक डायवर्शन पॉइंट्स: राजवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख डायवर्शन बिंदुओं में मल्हारगंज थाना टी, छिपा बाखल गली, गोवर्धन टेलर तिराहा, गोराकुंड चौराहा, सुभाष चौक, इमली बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, जी. सच्चिदानंद तिराहा, पीपली बाजार तिराहा, यशवंत रोड चौराहा, आडा बाजार चौक, मच्छी बाजार चौक, पंढरीनाथ मंदिर चौक, रेशम गली, नंदलालपुरा चौक, संजय सेतु, फ्रूट मार्केट, हेमिल्टन रोड, मृगनयनी चौराहा और नगर निगम चौराहा शामिल हैं।– विशेष व्यवस्थाएं: – राजवाड़ा, सराफा, एम.जी. रोड जैसे बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त यातायात बल तैनात। – भीड़ बढ़ने पर पिक ऑवर्स में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश नियंत्रित। – वन-वे नियमों का सख्ती से पालन, उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई। – ई-रिक्शा और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित। – सड़क पर दुकानें फैलाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सामान पीछे रखने के निर्देश। – व्यापारी संगठनों और बाजार समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्किंग और भीड़ नियंत्रण पर कार्य। – अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए पार्किंग और डायवर्शन की जानकारी प्रसारित।यातायात पुलिस का अनुरोध: इंदौर यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें ताकि सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय इंदौर पुलिस ने त्योहारों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 48 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित