इंदौर: प्रदीप चौधरी।। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपनी पांच माह की बच्ची के साथ अपने शरीर पर एसिड डालकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में महिला और उसकी बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, यह घटना राऊ क्षेत्र की न्यू बृज विहार कॉलोनी की है। यहां रहने वाली सुमन, जो मूल रूप से भोपाल की रहने वाली थी, का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद सुमन ने अपनी गोद में पांच माह की बच्ची को लेकर अपने ऊपर एसिड डाल लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के समय सुमन का पति कारखाने में काम पर गया था। एसीपी निधि सक्सेना एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि अस्पताल से महिला और बच्ची की जलने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य घोटाले का पर्दाफाश: CAG ने उजागर की बैन दवाओं की खरीद, 1.76 करोड़ का नुकसान इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मप्र न्यायिक अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में लेंगे भाग