इंदौर, 10 अक्टूबर 2025: इंदौर की एमजी रोड थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता से न केवल अपनी ड्यूटी निभाई, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। राजगढ़ निवासी घनश्याम माहेश्वरी, जो 4 अक्टूबर 2025 को राजवाड़ा क्षेत्र में खरीदारी के लिए आए थे, का बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया था। इस बैग में 2 लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घनश्याम ने बैग खोने की शिकायत थाना एमजी रोड में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। राजवाड़ा बीट पर तैनात आरक्षक रोहित पाराशर (3611) ने क्षेत्र के कई ऑटो चालकों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग की तलाश शुरू की। उनके अथक प्रयासों से 9 अक्टूबर 2025 को ऑटो और बैग को ढूंढ लिया गया। बैग में रखे 2 लाख रुपये और दस्तावेज सही-सलामत घनश्याम को लौटा दिए गए। बैग और उसमें रखी राशि व दस्तावेज वापस पाकर घनश्याम माहेश्वरी ने इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ऑटो चालक की ईमानदारी की जमकर सराहना की। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस घटना ने उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। यह कार्रवाई न केवल एक नागरिक की परेशानी का समाधान बनी, बल्कि इंदौर पुलिस की सजगता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी दर्शाती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: राजवाड़ा में यातायात सुधार के लिए डीसीपी ट्रैफिक की व्यापारियों के साथ बैठक, दिए अहम निर्देश रीवा: लोकायुक्त की ट्रैप में फंसे बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री व सहायक, 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए