प्रदीप चौधरी।। तीन वर्ष पूर्व इंदौर के रीगल चौराहा स्थित एसपी ऑफिस परिसर में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले टीआई हाकम सिंह पवार को ब्लैकमेल करने वाली महिला एएसआई रंजना खांडे को पुलिस विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इस मामले की जांच को इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर दोबारा खोला गया था। जांच में खुलासा हुआ कि एएसआई रंजना खांडे की ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से तंग आकर टीआई हाकम सिंह ने पहले रंजना पर गोली चलाई और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से यह मामला जांच के दायरे में था। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को दोबारा शुरू करवाया। एडिशनल सीपी (मुख्यालय) आरके सिंह द्वारा की गई जांच में सामने आया कि रंजना खांडे ने टीआई को ब्लैकमेल कर प्रताड़ित किया और महंगी गाड़ी खरीदने जैसे गंभीर कृत्यों में शामिल थीं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर एडिशनल सीपी राजेश सिंह ने रंजना खांडे को पुलिस विभाग से बर्खास्त करने का निर्णय लिया। विभाग का मानना है कि यह सजा उनके कृत्यों की गंभीरता के सामने कम है, लेकिन यह कदम पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: दोषी दवा निर्माता तमिलनाडु से गिरफ्तार, सीएम मोहन यादव ने दी कठोर कार्रवाई की चेतावनी नगर निगम परिषद में हंगामा, कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी निष्कासित