छिंदवाड़ा, 09 अक्टूबर 2025: छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु से दोषी दवा निर्माता को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उनकी सरकार किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं। आज नागपुर में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने साफ़ कहा कि मध्य प्रदेश पीड़ित और प्रभावित पक्ष।तमिलनाडु सरकार की लापरवाही का खामियाजा हमने भुगता। सीएम यादव ने कहा, “हमारी पुलिस ने आज तमिलनाडु में दोषी दवा निर्माता को दबोचा है। दोषी कोई भी हो, हमारी सरकार उसे छोड़ेगी नहीं। चाहे वह कहीं से भी मिले, हम उसे पकड़कर लाएंगे और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “यह हमारी सरकार की साख का सवाल है। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हम किसी भी गलत काम को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में कोई कमी पाई गई, तो सरकार तत्काल कठोर कदम उठाएगी। यह कार्रवाई छिंदवाड़ा में कफ सिरप से संबंधित घटना के बाद शुरू हुई, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं और दवा गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। सरकार ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का संकल्प लिया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संघ के सौ बरस का इकलौता हासिल इंदौर: टीआई सुसाइड मामले में ब्लैकमेल करने वाली महिला एएसआई रंजना खांडे बर्खास्त