इंदौर, प्रदीप चौधरी : परदेशीपुरा पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एम.आर. 04 रोड, सांई मंदिर के पास से इन बदमाशों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए गए हैं। एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर.डी. कानवा पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त (जोन-2) कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) अमरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त (परदेशीपुरा) हिमानी मिश्रा के निर्देशों के तहत परदेशीपुरा पुलिस अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता मिली। नाले में कूदकर भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचापुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश एम.आर. 04 रोड के सुनसान इलाके में सांई मंदिर के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। ये बदमाश आने-जाने वालों से मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी और कीमती सामान लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन बदमाश बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने पास के नाले में छलांग लगा दी, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें नाले से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम और पतेगिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श तिवारी (25, फिरोज गांधी नगर), राज वर्मा (25, शीलनाथ कैंप), राकेश रायकवार (24, नई जीवन की फेल) और नागेश वाघ (32, शिवाजी नगर) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पहले से ही करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर.डी. कानवा, उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक देवीसिंह मीणा, आरक्षक जितेंद्र सिंह, जयवेंद्र गुर्जर, विकास, दिनेश गोलाने, जितेंद्र रावत, मोहर सिंह और सैनिक अश्विन गायकवाड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से शहर में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही अन्य अपराधों का खुलासा हो सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पड़ोसी के दबंगई से परेशान होकर प्रार्थिया ने बिछिया थाना और एसपी रीवा को आवेदन देकर सही जांच कर कार्यवाही की मांग भोपाल: स्मार्ट मीटर के खिलाफ उमंग सिंघार का बड़ा खुलासा, हजारों उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
You must be logged in to post a comment.