आये दिन चोरी लगाना,गाली गलौज, झगड़ा एवं बच्चो के साथ की जाती है मारपीट। बिना जांच किये नगरनिगम द्वारा बड़े लोगो को दिया गया पीएम आवास-जैनब बेगम रीवा । रीवा मुख्यालय के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपखाना बिछिया के पीएम आवास में रहने वाली जैनब बेगम पति इरशाद मंसूरी सहित अन्य मुस्लिम परिवारों के साथ उसी कंपाउंड में रह रही सीमा सिंह जिनका पीएम आवास नम्बर-244 है जिनके द्वारा आये दिन गाली गलौज, झगड़ा, बच्चो के साथ मारपीट एवं चोरी करने का आरोप लगाया जाता है जबकि उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है तो चोरी करने वालो की वीडियो क्यो नही दिखाया जाता है सिर्फ प्रताड़ित करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे है ऐसा प्रार्थिया का कहना है। जिसकी शिकायत प्रार्थिया द्वारा थाना बिछिया, रीवा एसपी और नगरनिगम रीवा में की गई है कि जांच कर जो भी दोषी हो कार्यवाही की जाए लेकिन अभी तक थाने में शिकायत ही दर्ज नही की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मेरे द्वारा जो रिपोर्ट लिखाई जा रही है उसे नही लिखा जा रहा है। जबकि सीमा सिंह ने झूठी लूट का आरोप लगाया तो उसकी रिपोर्ट लिख ली गई है। उन्होंने कहा कि सीमा सिंह के द्वारा छोटे बच्चों के साथ गाली गलौज किया जाता है इसके साथ ही कुत्ता पालकर हम लोगो को परेशान किया जा रहा है।उक्त औरत हम सभी को प्रताड़ित करती रहती है और दिन भर हिन्दू मुस्लिम करती रहती है। सीमा सिंह के साथ उसकी भतीजी और उसका देवर रहता है जो आये दिन रात्रि में शराब पीकर आता है और अभद्रता करता है। उन्होंने नगरनिगम के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि उक्त औरत को पीएम आवास कैसे दिया गया जबकि उनके पास बहुत प्रॉपर्टी है कार है कई वाहन है इसके बावजूद भी पीएम आवास एलाट किया गया जिसमें वो रहती है जबकि पीएम आवास गरीबों के लिये है जिनके प्रॉपर्टी की जाँच करायी जाय तो सच खुद ही सामने आ जायेगा। जैनब ने कहा कि उक्त औरत इतने छोटे मकान में कुत्ता लेकर आयी है अगर कुत्ता किसी को भी काट ले तो उसकी जान जा सकती है।उन्होंने कहा कि उक्त पीएम आवास मे 14 मकान एलाट है जिसमे से 13 मुस्लिम परिवार है सिर्फ एक हिन्दू महिला है जो आये दिन आतंक फैलाये रहती है। बिल्डिग के 13 मुस्लिम परिवार चाहता है कि या तो इस बिल्डिंग से उसे हटा दिया जाय या तो हम सब को कही अन्यंत्र बिल्डिंग दी जाय, नही तो किसी दिन कोई बहुत बड़ी अप्रिय घटना कारित हो सकती है। देखना होगा कि क्या नगरनिगम रीवा और पुलिस प्रशासन सही जांच कर गरीबो को न्याय दिला पाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पथ संचलन का आत्मिक स्वागत इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस की तत्परता से डकैती की साजिश रचते चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.