भोपाल, प्रदीप चौधरी : छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की असंवेदनशीलता और लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों की मौत के बाद भी न तो पोस्टमार्टम कराया गया और न ही जिम्मेदार कंपनी पर कोई कार्रवाई हुई। इस मामले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय है और कल दिल्ली में पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। “सरकार की नींद तमिलनाडु के बाद ही क्यों खुली?”उमंग सिंघार ने कहा, “हमारे विधायक सोहन वाल्मीकि ने इस मामले में कई पत्र लिखे और धरना भी दिया, लेकिन सरकार नहीं जागी। तमिलनाडु में कार्रवाई के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार की नींद क्यों खुल रही है? बच्चों की लाशों को अब कब्र से निकाला जा रहा है। यह सरकार की असंवेदनशीलता का सबूत है। मध्यप्रदेश को बच्चों का कब्रिस्तान बनाया जा रहा है।” “रीवा में सबसे ज्यादा कफ सिरप बिकता है, उपमुख्यमंत्री जवाब दें”सिंघार ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया, “रीवा में सबसे ज्यादा कफ सिरप बिकता है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का इस मामले में क्या प्रेम है, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मामले में केवल डॉक्टरों को निशाना बनाया, लेकिन जिम्मेदार दवा कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस का आक्रामक रुख, दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंसनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक बुलाई है, जहां कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार की नाकामी को उजागर किया जाएगा। सिंघार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। मामले की पृष्ठभूमिछिंदवाड़ा में कथित तौर पर नकली या अमानक कफ सिरप के सेवन से कई बच्चों की मौत की खबरों ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में सरकार की ढिलाई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। कांग्रेस ने इसे सरकार की विफलता करार देते हुए तत्काल जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला अब राजनीतिक रूप से गर्मा रहा है, और आने वाले दिनों में इस पर और तीखी बहस की संभावना है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छिंदवाड़ा: अनियमितताओं के चलते परासिया के अपना मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त, दवाओं का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के परासिया में कफ सिरप पीड़ित परिवार से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदना