मनगवां । मनगवां पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में हमराह पुलिस स्टाफ की मदद से दिनांक 04/10/2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आशुतोष सिंह पिता संकर्षण सिंह उम्र 41 वर्ष निवासी हटवा थाना बैकुण्ठपुर हाल निवास कला मन्दिर अमहिया रीवा और अमरदीप सेन पिता रामकिशोर सेन उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 10 मनगवां थाना मनगवां जिला रीवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ग्राम आंबी ओव्हर ब्रिज के पास अपने हीरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल में भारी मात्रा में बोरी में अवैध नशीली टैबलेट/कैप्सूल लिये खड़े होकर ग्राहक की तलाश रहा है। सूचना पर बताये गये स्थान पर पुलिस ने पहुंचकर देखा गया कि मनगवां बाजार तरफ से एक व्यक्ति पूर्व से इंतजार कर रहे व्यक्ति के पास आया और खड़े व्यक्ति से बोरी लिया चल दिया। इसी बीच हमराही पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर दोनो व्यक्ति को मय काले रंग की बोरी के साथ पकड़ा। तलाशी दौरान बोरी में भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुये। जिसे जब्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर मनगवां थाने में अप.क्र. 514/2025 धारा 5/13, 8,21,22 NDPS ACT औषधि निय. अधि. के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियो के पास से SPAS TRASCEN PLUS प्रतिबंधित कैप्सूल 2840 नग कीमती 18512 रु, मोटरसाइकिल क्र. MP17-MY-0971 कीमत 60000 कुल कीमती 78512 रुपये जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही में मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड, सउनि. सियाशरण रावत, प्रआर. 713 आशीष सिंह, प्रआर. 559 बलराम पासी, प्रआर. 984 जय सिंह, आर. 401 अमरीश सिंह, आर. 994 अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: भाजपा पार्षद के भतीजे गांजा तस्करी में गिरफ्तार वुमेन्स इंटरनेशनल वर्ल्ड कप मैच के दौरान निम्नानुसार रहेगी यातयात व्यवस्था
You must be logged in to post a comment.