प्राचार्य और बाबू के रिश्तेदारों के आगे एलाटमेंट के बावजूद एक युवक की नहीं कराई गई अतिथि शिक्षक की नियुक्ति जवा रीवा । रीवा जिले के जवा तहसील अन्तर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सितलहा में अतिथि शिक्षक एलाटमेंट के बावजूद भी एक युवक की अतिथि शिक्षक में नियुक्ति इसलिए नहीं की गई की वह बाहरी था। वहां उसके सगे संबंधी सितलहा विद्यालय में नहीं पढ़ाते थे इसलिए उस युवक को आज नहीं कल आओ कहकर अंत में उसको बता दिया गया की जगह नहीं है। बल्कि यह भी कहा गया कि विद्यालय में छात्र संख्या कम है और बाद मे विद्यालय के जो बाबू है उनके सगे संबंधी की नियुक्ति प्राचार्य द्वारा करवा दी गयी। यह नियुक्ति क्यो हुई सभी जानते है प्राचार्य की मजबूरी थी क्योंकि उनके द्वारा पूर्व में ही अपने ही सगे संबंधियों की नियुक्ति पहले से ही कर रखे थे। इसलिए मजबूरन बाबू की पत्नी की नियुक्ति करनी पड़ी ताकि विद्यालय में विरोध के स्वर उत्पन्न न हो। बताया जाता है कि दीपक पाण्डेय पिता लालता प्रसाद पाण्डेय ग्राम खाझा तहसील जवा के निवासी हैं इनकी नियुक्ति अतिथि शिक्षक वर्ग 2 में विषय हिंदी में 23/7/2025 को च्वाइस फिलिंग के माध्यम से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सितलहा में एलाट हुई थी तब वह ज्वाइनिंग रिक्वेस्ट के साथ विद्यालय में जाकर नियुक्ति के संबंध में चर्चा किया तो वहां पर पदस्थ सहायक ग्रेड-3 प्रदीप सिंह द्वारा प्रार्थी को डाटकर भगा दिया गया था तब प्रार्थी ने प्राचार्य से मिलने गया तो प्राचार्य बोले की आज व्यस्त हूँ कल ज्वाइनिंग करवा लूंगा। अगले दिन प्राचार्य से प्रार्थी मिला तो फिर बोले की जिला शिक्षा अधिकारी से राय लेकर करवाएंगे। इसके बाद जब प्रार्थी 26/7/2025 को एक बार फिर विद्यालय गया तो प्राचार्य द्वारा कहा जाता है कि छात्र संख्या कम है इसलिए ज्वाइनिंग नहीं हो सकती है। उसके कुछ दिन बाद विद्यालय के बाबू प्रदीप सिंह की पत्नी की नियुक्ति कर दी गई जबकि प्रार्थी का स्कोर कार्ड 206.57 था वही विद्यालय के बाबू प्रदीप सिंह की पत्नी का स्कोर कार्ड 176 है इसके बाद भी नियुक्ति करा दी गई। प्रार्थी के एलाटमेंट के बावजूद नियुक्ति न करवाना कही न कही विद्यालय के प्राचार्य की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। वही इसके पहले प्राचार्य द्वारा अपने सगे संबंधियों को भी अतिथि शिक्षक में नियुक्ति कर चुके हैं। जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा रीवा आयुक्त से भी की गई है ये वही प्राचार्य है जो आये दिन विवादों में घिरे रहते है लेकिन अपनी ऊंची पकड़ के कारण उन पर कोई कार्यवाही नही होती है वहीं प्रार्थी ने जिला कलेक्टर और आयुक्त रीवा से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वुमेन्स इंटरनेशनल वर्ल्ड कप मैच के दौरान निम्नानुसार रहेगी यातयात व्यवस्था भोपाल में शाम को तेज बारिश ने मचाई तबाही, निचले इलाकों में जलभराव, अल्पना टॉकीज पर भारी जाम
You must be logged in to post a comment.