मुंबई खारघर के सेंट्रल पार्क में आयोजित दुःख निवारण दशहरा पर्व का आरंभ आज देश और विदेश से पधारे हजारों भक्तों के बीच उज्जैन वाले बाबा उमाकांत जी महाराज के सतसंग और दर्शन के साथ हुआ ।अपने संदेश में महाराज जी ने साधना का महत्व बताते हुए सभी भक्तों से नित्य नियम से ज्यादा से ज्यादा ध्यान,भजन और सुमिरन करने का आह्वान किया। ख़तरे की घंटी बजने की तैयारी है आने वाले समय के बारे में सचेत करते हुए महाराज जी ने बताया कि खतरे की घंटी बजने वाली है। बहुत खतरा मनुष्य के लिए पैदा हो रहा है,मनुष्य की जमीन,जायदाद के लिए,उनके जानवरों के लिए ।आपको संकेत दे देता हूं कि नया वर्ष लगते -लगते,1जनवरी 2026 आते – आते खतरे की घंटी बजने की तैयारी हो जायेगी,ऐसे समय में लोगों की रक्षा के लिए साधकों की जरूरत पड़ेगी,साधक जहां खड़े हो जाएंगे वहां पर विनाशकारी लीला मुड़ जाएगी।इसलिए आप लोग बराबर साधना में लगो,साधना शिविर लगाओ। सतसंग में उमड़ा भक्तों का सैलाबमहाराज जी से दया और आशीर्वाद पाने के लिए भारत के कोने – कोने से और साथ ही अमेरिका,हांगकांग से भक्तों का आगमन खारघर सेंट्रल पार्क में हो रहा है।जहां सैकड़ों टेंट और कई भोजन भंडारे उनकी व्यवस्था के लिए लगाए गए है। जयगुरुदेव दुःख निवारण ध्वजपरम पूज्य महाराज जी ने सतसंग स्थल के पास लगे विशाल जयगुरुदेव ध्वज के बारे में बताया कि कोई भी व्यक्ति ध्वज के पास आकर अपनी किसी भी प्रकार की शारीरिक,मानसिक,पारिवारिक कष्ट,बीमारी को बोल कर प्रार्थना करेगा,तो उसे श्रद्धा भाव भक्ति के अनुसार जरूर फायदा मिलेगा,कोई खाली हाथ नहीं जाएगा।2 अक्टूबर विजय दशमी के दिन सवेरे 7 बजे से महाराज जी द्वारा सत्संग एवं नामदान दिया जाएगा।यह इस सतसंग में सभी धर्म,जाती,भाषा के व्यक्ति आमंत्रित है। प्रेषक: जितेंद्र प्रजापत 7999799227 View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विभागीय लापरवाही के बजह से खंभे में काम कर रहा आउटसोर्स कर्मचारी हुआ दुर्घटनाग्रस्त। आदर्श उदाहरण होंगे वन्य जीवों के लिए बनने वाले जू एंड रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री