गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल रीवा में कराया गया भर्ती, विभाग द्वारा नही की जा रही मदद। गरीब आउटसोर्स कर्मचारी विभाग और शासन प्रशासन से लगाई मदद की गुहार। सिरमौर । विद्युत विभाग के लापरवाही के बजह से खंभे में काम कर रहा आउटसोर्स कर्मचारी प्रदीप साकेत पिता स्वर्गीय छोटेलाल साकेत उम्र 33 वर्ष निवासी भेड़ोरी पोस्ट बीरखाम तहसील सेमरिया दुर्घनाग्रस्त हो गया।जिसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन हालात नाजुक बनी हुई है।इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी विभाग के द्वारा कोई मदद नही की जा रही है। जिसके लिए गरीब आउटसोर्स कर्मचारी के परिजनों ने शासन प्रशासन और बिजली विभाग से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। घटना सिरमौर तहसील अंतर्गत विद्युत विभाग हिनौता डीसी का है जहा पर आउटसोर्स कर्मचारी शिवाकात शुक्ला के घर के पीछे भेड़ोरी में 11 हजार की जम्फर टूटने पर उसको सुधार रहा था जिसकी परमिट भी ली गयी थी लेकिन काम करते समय ही किसी ने परमिट की लाइट को चालू कर दिया। जिसके लापरवाही के वजह से ये घटना घट गई।जिसे संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी मदद के लिए आगे नही आया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यपाल ने किया कन्या-पूजन बाबा उमाकांत जी महाराज के सतसंग और दर्शन के साथ दो दिवसीय दुःख निवारण दशहरा पर्व का भव्य आरंभ।
You must be logged in to post a comment.