इंदौर, 29 सितंबर 2025: मेघदूत उद्यान स्थित इंदौर एरोबिक्स जुम्बा क्लब में नवरात्रि के अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। नवरात्रि के दौरान देशभर में गरबा पंडालों में उत्साह का माहौल है, और अब गरबा फिजिकल फिटनेस का भी पर्याय बन रहा है। इस आयोजन में क्लब के सदस्यों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम बेहद सफल रहा। कार्यक्रम में गरबा प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लब के प्रमुख गुरु रामबाड़िया ने कहा, “हम हर भारतीय त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। नवरात्रि में गरबा जैसी गतिविधियां न केवल उत्साह और उमंग का संचार करती हैं, बल्कि लोगों को फिजिकल फिटनेस भी प्रदान करती हैं।” कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रशिक्षक सुरेंद्र वर्मा, राजेश राजपूत और वेद प्रकाश राठौर ने किया। अनु जोशी ने सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डिप्टी सीएम की जिद ने पुराने न्यायालय भवन से किया जुदा. “ईडी की मार, पाथ ग्रुप के ठिकानों पर भयानक छापेमारी!”