प्रदीप चौधरी। इंदौर में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पाथ इंडिया ग्रुप के कार्यालय और निदेशकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुबह 6 बजे ईडी की टीमें पांच-छह गाड़ियों के काफिले के साथ महू के बांग्ला नंबर 76 स्थित कंपनी कार्यालय और निदेशकों के आवासों पर पहुंचीं। दस्तावेज, कंप्यूटर और डिजिटल डिवाइस जब्त कर जांच शुरू कर दी गई। बंगले में आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। पाथ ग्रुप के एमडी नितिन अग्रवाल, डायरेक्टर निपुण, सक्षम, नीति, संतोष अग्रवाल, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर आशीष अग्रवाल और आदित्य उपाध्याय के ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी अनिल अंबानी से जुड़े बैंक लोन घोटाले की जांच का हिस्सा है। ईडी को इनपुट मिला कि अनिल अंबानी की कंपनी और पाथ ग्रुप के बीच निर्माण अनुबंधों में करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई। करीब दस साल पहले आयकर विभाग की छापेमारी में खुलासा हुआ था कि राजस्थान के एक हाईवे प्रोजेक्ट में अनिल अंबानी की कंपनी को ठेका मिला था, जिसमें पाथ ग्रुप को पेटी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। दो अनुबंध बनाए गए—एक आधिकारिक, दूसरा गुप्त। गुप्त करार के जरिए अतिरिक्त राशि को अन्य कंपनियों के माध्यम से शिफ्ट किया गया, जो देशभर की कंपनियों के जरिए दुबई होते हुए वापस भारत लाई गई। इसका फायदा अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी कंपनियों को हुआ। ईडी की जांच में हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े खेल की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई अभी जारी है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे होने की संभावना है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर एरोबिक्स जुम्बा क्लब में धूमधाम से मनाया गया गरबा उत्सव ….गांधीजी को किसने मारा…..?– गांधी जयंती और संघ का स्थापना दिवस