– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भोपाल में संगोष्ठी को करेंगे संबोधित– प्रदेश के हर बूथ पर पुष्पांजलि, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण के कार्यक्रम भोपाल: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को मध्यप्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश के सभी बूथों पर पं. दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद गुरुवार, 25 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस संगोष्ठी में उनके विचारों और योगदान पर चर्चा होगी। बूथ स्तर पर कार्यक्रम: पुष्पांजलि और माल्यार्पण: प्रदेश के सभी बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि और प्रतिमा पर माल्यार्पण का आयोजन। स्वच्छता अभियान: 25 सितंबर को प्रातः 8 बजे पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ, एक दिन, एक समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। पौधरोपण: सभी बूथों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाएंगे। जिला स्तर पर आयोजन: प्रदेश के सभी जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। ये संगोष्ठियां पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जनसामान्य तक पहुंचाएं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के खजराना में कुख्यात अपराधी मनोज उर्फ मनोहर का आपराधिक रिकॉर्ड उजागर पेट्रोल पंप कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस ने मामला दर्ज किया