इंदौर: प्रदीप चौधरी।।शहर के बिजासन माता मंदिर की सीढ़ियों वाले रोड पर मंगलवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। पुलिस को रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास ही एक वजनी सीमेंट ब्लॉक बरामद किया, जिससे मृतक के सिर पर हमला किया गया था। शव पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। राजेश दंडोतिया ,एडिशनल डीसीपी , इंदौर मृतक की पहचान दीपक पुत्र मोहनलाल किरण, निवासी सिद्धार्थ नगर के रूप में हुई है। दीपक पेशे से लोडिंग ऑटो ड्राइवर था और उसका मोबाइल घटनास्थल पर ही मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्यारों और हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली दंगे: झूठे गवाह, मनगढ़ंत सबूत इंदौर में गरबा होर्डिंग टूटा, महिला घायल