प्रदीप चौधरी। भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में दो दिनों के भीतर दूसरी बार मारपीट की घटना ने कैंपस में तनाव बढ़ा दिया है। सोमवार रात एपीजी हॉस्टल में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों पर हमले के बाद अब एक वायरल वीडियो ने हंगामा मचा दिया है, जिसमें NSUI महासचिव पीयूष पवार पर करीब 50 छात्रों को पीटने का आरोप लगा है। View this post on Instagram पीड़ित छात्र ने बताया कि प्रोटेस्ट में शामिल होने से मना करने पर उन पर हमला किया गया। सीनियर्स ने मुंह पर कपड़ा बांधकर हॉकी स्टिक और रॉड से छात्रों की पिटाई की। डर के मारे पीड़ित ने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ FIR की मांग की है। यह घटना RGPV में छात्रों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करती है, खासकर तब जब हाल ही में NSUI के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कैंपस में शांति बनाए रखने के लिए कदम उठा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “सिंहस्थ 2028: मोहन यादव के लिए आस्था और सत्ता की दोहरी अग्निपरीक्षा” राजनैतिक व्यंग्य समागम