झाबुआ में CM ने कहा- कांग्रेसियों को घर में घुसने मत देना, मोहल्ले में आने मत देना

झाबुआ : राजेश सोनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर झाबुआ के पेटलावद पहुंचे। उन्होंने यहां सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1541 करोड़ रुपए की 28वीं किश्त ट्रांसफर की। सीएम ने कहा कि इस दीपावली के बाद 1500 रुपए लाड़ली बहनों के खाते में दिए जाएंगे।

सीएम ने इसके अलावा, जिले के 345.34 करोड़ लागत की राशि के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इसमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ लागत राशि के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150.78 करोड़ लागत राशि के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

कांग्रेस ने बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि बहनें दारू पी जाते हैं। ऐसे कांग्रेसियों को घर में घुसने मत देना। वे मोहल्ले में आएं, तो आने मत देना। बहनों का अपमान कभी बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। बहनों को अपमानित करते हैं। कांग्रेस ने कभी बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी। कभी बहनों की चिंता नहीं की। कांग्रेसी केवल वोट मांगते हैं। झूठ बोलते हैं।

सीएम ने कहा कि अब लोगों को काम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहीं झाबुआ में रोजगार के अवसर मिलेंगे। पांच लाख तक का बीमा सरकार की तरफ से निःशुल्क होगी। इसकी शुरुआत झाबुआ जिले से होगी।

अफसरों को निर्देशित किया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आना चाहिए। सीमा पर जवान और खेत में किसान, दोनों बराबर होते हैं। 17 सितंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया।

CM ने ये घोषणाएं भी कीं

पेटलावद में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड बनाया जाएगा।

श्रृंगेश्वर तीर्थस्थल के सौंदर्याकरण 6.5 करोड़ की लागत से होगा।

एनएच 47 पर टू लेन मार्ग 86 करोड़ की लागत से बनेगा।

झाबुआ कल्याणपुरा रायपुरिया मार्ग नया बनाने की घोषणा की।

पुष्पवर्षा कर लाड़ली बहनों का स्वागत

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल जिले भर आई लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर अभिवादन एवं स्वागत किया। सीएम को तीर कमान भेंट किया। झुलड़ी व साफा पहनाया गया। सीएम ने कार्यक्रम के आखिर में पेटलावद ब्लास्ट की 10वीं बरसी पर हादसे में मारे गए 78 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading