उज्जैन: पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) नितेश भार्गव और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने 12 सितंबर 2025 को अपराध क्रमांक 577/25, धारा 296, 119(1), 351(3) बीएनएस के तहत आरोपी मुन्नालाल बागरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार घटना का विवरण 8 सितंबर 2025 को शाम करीब 7:30 बजे फरियादी राजेंद्र सिंह सिसोदिया (उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम भोमलवास) ने थाना बड़नगर में शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी गांव का मुन्नालाल बागरी आया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर मुन्नालाल ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। शिकायत के आधार पर थाना बड़नगर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी मुन्नालाल बागरी (उम्र 30 वर्ष, निवासी भोमलवास) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड मुन्नालाल बागरी के खिलाफ थाना बड़नगर में पहले से तीन अपराध दर्ज हैं: अपराध क्र. 257/02.06.2024: धारा 294, 323, 506 भादवि। अपराध क्र. 126/23.02.2025: धारा 36-बी आबकारी अधिनियम। अपराध क्र. 557/18.08.2025: धारा 396, 324(4), 351(3) बीएनएस। पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. नारायण वास्कले, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, आरक्षक मनोज बैरागी, तोलाराम डोडियार और म.आरक्षक ज्योति हाड़ा की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदिवासी युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल लाड़ली बहनों के खाते में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर