केनरा बैंक के अभियान से जन-जन तक पहुंचा वित्तीय सशक्तिकरण का संदेश

बागपत उत्तरप्रदेश ।   जनहित और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय बागपत द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चले इस वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण नागप्पन, महाप्रबंधक व मुख्य तकनीकी अधिकारी, प्रधान कार्यालय बेंगलुरू की गरिमामयी उपस्थिति में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

स्यादवाद कॉलेज ऑडिटोरियम, रिवर पार्क, पिलाना ब्लॉक कार्यालय एवं श्री रामानंद वाटिका, मेन रोड, अमीनगर सराय में आज आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनसरोकार से जुड़े प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से देशभर के आम नागरिक विशेष रूप से ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

इस अभियान के दौरान प्रत्येक केंद्र पर 600 से अधिक लाभार्थी उपस्थित रहे। उन्हें योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों की पूरी जानकारी दी गई तथा आवेदन प्रक्रिया में सहूलियत प्रदान की गई। डिजिटल बैंकिंग, बैंकिंग सेवाओं के लाभ, बीमा कवरेज व पेंशन योजनाओं के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर  मिन्हाजुल क़मर, सहायक महाप्रबंधक, केनरा बैंक बागपत, भँवर सिंह, बीडीओ बागपत, नरेन्द्र सिंह, बीडीओ पिलाना सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिन्होंने इस जनहितकारी पहल को सराहा और आमजन को जागरूक करने हेतु अपना सहयोग दिया।

केनरा बैंक का यह प्रयास सभी वर्ग के नागरिकों को योजनाओं से जोड़कर आर्थिक समावेशन सुनिश्चित करने का जनसरोकारपूर्ण कदम है। इससे न केवल वित्तीय जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि गरीब, किसान, महिला व युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।

वित्तीय समावेशन अनुभाग, क्षेत्रीय कार्यालय, बागपत ने इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading