इंदौर, प्रदीप चौधरी। : मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। शिवम वर्मा ने आज अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली और जॉइनिंग के तुरंत बाद स्वागत-सत्कार छोड़कर सीधे जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। 2016 बैच के इस युवा और गतिशील IAS अधिकारी की यह नियुक्ति इंदौर में एक नए प्रशासनिक प्रयोग के रूप में देखी जा रही है। पदभार ग्रहण करने पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा सीढ़ी पर बैठी बुजुर्ग महिला को हाथ पकड़ अपने साथ ऊपर ले गए, सहज भाव से बोले कलेक्टर शिवम वर्मा माता जी मुझे ज्वाइन कराने आई, कलेक्टर आशीष सिंह हुए रिलीव शिवम वर्मा ने किया पदभार ग्रहण. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केनरा बैंक बागपत द्वारा जनसरोकार से जुड़ा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान सफलता पूर्वक संपन्न खेत को घर समझकर पड़ा रहा शराबी सरपंच, शव की सूचना पर पुलिस ने बचाई जान, खुरई के बाड़ौली गांव का मामला