5 अरब की फिरौती मांगने का पत्र हुआ था वायरल बदला लेने के उद्देश्य से फसाने के लिए फिरौती मांगने का धमकी भरा पत्र न्यायाधीश को किया गया था पोस्ट त्योंथर सोहागी। न्यायिक मजिस्ट्रेट त्योंथर मोहनी भदौरिया को 5 अरब की फिरौती मांगने वाले आरोपी को सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक पवन शुक्ला के सक्रियता के चलते सोहागी पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया। त्योंथर न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहनी भदौरिया को 5 अरब की फिरौती का पत्र वायरल होते ही अनुविभागीय अधिकारी मनस्वी शर्मा आईपीएस के मार्गदर्शन में सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट से 5 अरब की फिरौती मांगने वाले को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि दिनांक 02/09/25 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय त्यौंथर मोहिनी भदौरिया को रजिस्ट्री के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ था जिसमें 5 अरब रुपए की मांग की गई थी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। प्रेषित करने वाले का नाम संदीप सिंह पिता छत्रपाल सिंह सुंदरपुर लोहगरा थाना बारा प्रयागराज उत्तर प्रदेश लिखा हुआ था। वही न्यायिक मजिस्ट्रेट का जैसे ही थाने में आवेदन पत्र प्राप्त हुआ तो सोहागी थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई। विवेचना के दौरान सुंदरपुर लोहगरा जाकर संदीप सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी हस्तलिप ली गई साथ ही पत्र को पूरे गांव में लोगों को दिखाया गया कि यह लिखावट किसकी हो सकती है। जब संदीप सिंह से अहम जानकारी यह मिली कुछ दिन पूर्व उसके गांव के ही देवराज सिंह से विवाद हुआ था उसी ने फसाने को लेकर पत्र लिखा होगा। डाकपत्र की जानकारी लेने पर पाया गया कि धमकी भरा पत्र प्रयागराज से रजिस्ट्री किया गया है। इस दौरान जानकारी मिली कि पत्र को आरएमएस डाक पर प्रयागराज से रजिस्ट्री किया गया है जहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो पाया गया कि 28/08/25 को देवराज सिंह को आरएमएस डाकघर पर प्रयागराज से पत्र रजिस्ट्री करता हुआ देखा गया। पुलिस द्वारा देवराज सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि संदीप सिंह द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी जिसकी रिपोर्ट उसने बारा थाने पर दर्ज कराई थी। लेकिन वहां की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं था जिस कारण बदला लेने के लिए संदीप सिंह को फसाने के लिए उसने उसके नाम से फिरौती मांगने का धमकी भरा पत्र न्यायाधीश को पोस्ट किया था। आरोपी देवराज सिंह पिता रामदीन सिंह पटेल उम्र 74 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक- 9 राजाकोठी शंकरगढ़ प्रयागराज से आवश्यक साक्ष्य जप्त किया गया। जिसेसोहागी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीव शर्मा, प्रधान आरक्षक सतेंद्र सिंह, आरक्षक देवेंद्र शुक्ला, आरक्षक विशाल सिंह, महिला आरक्षक दीप मिलाला एवम साइबर सेल रीवा की भूमिका सराहनीय रही हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनगवां पुलिस ने NDPS एक्ट के दो अलग अलग मामलो में फरार 13 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों से स्पीकर के कनेक्शन काटे गए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में कड़ी कार्रवाई
You must be logged in to post a comment.