मनगवां । मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक गाजेन्द्र सिंह धाकड़ के अथक प्रयास से एनडीपीएस एक्ट के दो प्रथक प्रथक मामलों में फरार चल रहे 13 हजार रुपए के इनामी आरोपी नितिन उर्फ मिट्टू गुप्ता पिता संगम लाल गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मेथौरी थाना मनगवां जिला रीवा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना मनगवां के अप.क्र. 545/2024 धारा 8, 21, 22, 25 NDPS ACT. 5/13 औ.निय. अधि. एवं अप.क्र. 546/2024 धारा 8,21,22,25 5/13 औ.निय. अधि. के वक्त घटना से फरार आरोपी को थाना स्तर पर टीम गठित कर ग्राम खैरहनी भीतरी थाना रामनगर जिला मैहर पहुंचकर काफी अथक प्रयास के बाद आरोपी नितिन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड, सउनि. सियाशरण रावत, प्रआर. 984 जय सिंह, प्रआर. 559 बलराम पासी, प्रआर. 713 आशीष सिंह, आर. 401 अमरीश सिंह, आर. 994 की सराहनीय भूमिका थी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन के बड़नगर में शुरू हुई डायल 112 सेवा, आपातकालीन सहायता के लिए मिलेगी त्वरित मदद न्यायिक मजिस्ट्रेट त्योंथर से फिरौती मांगने वाले आरोपी को सोहागी पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.